केंद्रीय रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया एकता नगर रेलवे स्टेशन का दौरा

WhatsApp Channel Join Now
केंद्रीय रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया एकता नगर रेलवे स्टेशन का दौरा


- गुजरात के पहले ग्रीन रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, एकता नगर-प्रतापनगर रेलखंड पर विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण कर सुरक्षा और परिचालन व्यवस्था का लिया जायजा

वडोदरा, 16 नवंबर (हि.स.)। केंद्रीय रेल एवं जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने सोमवार को गुजरात के पहले ग्रीन रेलवे स्टेशन एकता नगर का दौरा किया। उन्होंने स्टेशन परिसर का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध स्वच्छता, आधुनिक यात्री सुविधाओं और ग्रीन टेक्नोलॉजी से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

एकता नगर स्टेशन के निरीक्षण के बाद रेल राज्य मंत्री ने वडोदरा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक राजू भडके के साथ एकता नगर-प्रतापनगर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे ट्रैक की सुरक्षा, परिचालन दक्षता और चल रही विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। अधिकारियों ने उन्हें रेलखंड पर सुरक्षा एवं परिचालन व्यवस्था से संबंधित जानकारी भी दी।

दौरे के दौरान मंडल रेल प्रबंधक राजू भडके ने मंत्री को वडोदरा मंडल में देश के विभिन्न हिस्सों से रेल कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए चल रही परियोजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उत्तर और दक्षिण भारत के लिए चलाई गई विशेष ट्रेनों तथा भीड़ प्रबंधन के लिए किए गए इंतजामों के बारे में भी बताया।

प्रतापनगर रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने यात्रियों से सीधे संवाद किया और उनसे उपलब्ध यात्री सुविधाओं के संबंध में फीडबैक लिया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों की जरूरतों और सुविधाओं से जुड़े अनुभवों को जाना।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस दौरे का प्रमुख उद्देश्य स्टेशन की यात्री सुविधाओं, हरित तकनीक, रेलखंड की सुरक्षा और परिचालन व्यवस्था का जायजा लेना तथा चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त करना था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / यजुवेंद्र दुबे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778283 Articles

Share this story