स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर हरदीप पुरी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर हरदीप पुरी ने अर्पित की श्रद्धांजलि


स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर हरदीप पुरी ने अर्पित की श्रद्धांजलि


नई दिल्ली, 4 जुलाई (हि.स.)। देश के महान आध्यात्मिक चिंतक और सांस्कृतिक ध्वजवाहक स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन और उनके विचार आज भी करोड़ों युवाओं को प्रेरणा और ऊर्जा प्रदान करते हैं।

पुरी ने एक्स पोस्ट में स्वामी विवेकानंद के एक प्रसिद्ध कथन का उल्लेख करते हुए लिखा, चुनौती जितनी बड़ी होगी, जीत उतनी ही शानदार होगी। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद न केवल एक आध्यात्मिक गुरु थे, बल्कि उन्होंने भारत की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठित किया। उनके विचार आज भी राष्ट्र निर्माण के मार्ग में एक मजबूत नींव का कार्य करते हैं।

पुरी ने लिखा, स्वामी विवेकानंद जी का संदेश 'उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो' भारत के विकास के लिए एक मार्गदर्शक सिद्धांत है। उनके विचार और संदेश युगों-युगों तक युवाओं को ऊर्जा से भरते रहेंगे और उन्हें प्रेरित करते रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि स्वामी विवेकानंद का जीवन दर्शन भारतीय युवाओं को आत्मविश्वास, आत्मबल और कर्तव्यनिष्ठा की ओर प्रेरित करता है। वर्ष 1893 में शिकागो विश्व धर्म संसद में दिया गया उनका भाषण आज भी विश्वभर में भारतीय संस्कृति और अध्यात्म की पहचान माना जाता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / prashant shekhar

Share this story