केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस और राहुल गांधी काे बताया महिला विराेधी, बोले-आधी आबादी सिखाएगी सबक

WhatsApp Channel Join Now
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस और राहुल गांधी काे बताया महिला विराेधी, बोले-आधी आबादी सिखाएगी सबक


परिसीमन विधेयक का विराेध करने पर कांग्रेस काे सुनायी खरी-खरी

बलिया, 29 नवंबर (हि.स.)। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया में कांग्रेस पार्टी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखे प्रहार किये। उन्होंने परिसीमन विधेयक का विराेध करने पर कांग्रेस और राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस जिस तरह अपने ही पुराने रुख से पीछे हट रही है, वह उचित नहीं है। जिस कांग्रेस ने महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन किया था, यदि वही अब इसका विरोध करती है तो देश की आधी आबादी उसे सबक सिखाएगी। दरअसल समूची कांग्रेस ही महिला विराेधी है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह रविवार काे जनपद बलिया के नरही में आयोजित फेफना खेल महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर आए थे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा परिसीमन का असर केवल उत्तर प्रदेश के चुनाव में ही नहीं, बल्कि देश के चुनावों में भी देखने को मिलेगा।

राहुल गांधी के भाजपा के सत्ता में बने रहने के लिए परिसीमन विधेयक दोबारा पेश करने संबंधी आरोपों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जनता से क्यों डर रहे हैं? उन्होंने बैलेट से भी हार का सामना किया है। यदि उनमें इतनी ही नैतिकता है तो पहले उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने केरलम के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने खुद स्वीकार किया है कि यदि एसआईआर (एसआईआर) नहीं होता तो उनकी सरकार चुनाव हार जाती। गिरिराज सिंह ने सवाल उठाया कि यदि नैतिकता की बात है तो पहले केरलम के गृह मंत्री को अपनी सरकार से इस्तीफा दिलवाना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व मंंत्री उपेंद्र तिवारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। --------------

हिन्दुस्थान समाचार / नीतू तिवारी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785226 Articles

Share this story