केंद्रीय मंत्री गुर्जर ने 113 से अधिक युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

केंद्रीय मंत्री गुर्जर ने 113 से अधिक युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
WhatsApp Channel Join Now
केंद्रीय मंत्री गुर्जर ने 113 से अधिक युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र




- आईटीबीपी में आयोजित हुआ रोज़गार मेला

देहरादून, 12 फरवरी (हि.स.)। केंद्रीय मंत्री केपी गुर्जर ने सोमवार को रोजगार मेले में विभिन्न केंद्रीय सेवाओं में चयनित 113 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले देश भर के 10 लाख युवाओं को रोजगार दिया लक्ष्य रखा गया है।

सोमवार को सीम द्वार स्थित भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) सीमा द्वार में रोज़गार मेला 2024 में बतौर मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्य मंत्री, विद्युत एवं भारी उद्योग मंत्रालय कृष्ण पाल गुर्जर ने यह बातें कहीं।

केंद्रीय मंत्री गुर्जर ने विभिन्न केंद्रीय सेवाओं में चयनित 113 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार का लक्ष्य है कि लोकसभा चुनाव से पहले देश भर के 10 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। चयनित युवाओं को प्रशिक्षण दिया जायेगा और उसके बाद उनकी तैनाती की जायेगी।

इन विभागों में हुआ चयन-

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, सीमा सुरक्षा बल, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल, असम राइफल्स, राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी, भारतीय खाद्य विभाग, राजस्व, स्वास्थ्य, श्रमिक, रक्षा, दिल्ली पुलिस, फायनेंस एवं डाक सेवा विभाग।

इस अवसर पर संजय गुंज्याल, भारतीय पुलिस सेवा, महानिरीक्षक उत्तरी सीमांत, रमाकांत शर्मा, उप महानिरीक्षक, उत्तरी सीमांत, आर.एस. राणा, उप महानिरीक्षक, उत्तरी सीमांत, पवन मलिक, उप महानिरीक्षक, उत्तरी सीमांत, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल देहरादून , मनु महाराज, भारतीय पुलिस सेवा , उप महानिरीक्षक, देहरादून पीयूष पुष्कर, सेनानी, 23 वीं वाहिनी व नव नियुक्त युवा उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/रामानुज

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story