केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ पहुंचे, शांति हॉस्पिटल का किया उद्घाटन

WhatsApp Channel Join Now
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ पहुंचे, शांति हॉस्पिटल का किया उद्घाटन


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ पहुंचे, शांति हॉस्पिटल का किया उद्घाटन


रायपुर, 03 नवंबर (हि.स.)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होने एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे। केंद्रीय गृह मंत्री ने यहां देवेंद्र नगर में 300 बिस्तरों वाले आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का उद्घाटन किया।

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री शाह के रायपुर पहुंचने पर स्वामी विवेकानंद विमानतल, माना में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री का अभिनंदन किया।

विमानतल पर स्वागत के बाद केंद्रीय गृह मंत्री देवेंद्र नगर पहुंचे, जहां उन्होंने 300 बिस्तरों वाले आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद लोगों का अभिवादन स्वीकार करने के लिए उन्होंने सुरक्षा घेरा हटवाया और लोगों का अभिवादन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के प्रति केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आत्मीय स्नेह प्रदेशवासियों के लिए शक्ति और विश्वास का संबल है। प्रदेश की शांति, सुरक्षा और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तथा निरंतर सहयोग से विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई ऊर्जा मिल रही है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग और मार्गदर्शन से छत्तीसगढ़ शांति, सुरक्षा और विकास के विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है।

उल्लेखनीय है कि तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 का समापन आज नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में होगा। समापन समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे, जबकि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर आयोजित राज्य अलंकरण समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रदेश की विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771628 Articles

Share this story