केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 25 मई काे बीकानेर आएंगे

WhatsApp Channel Join Now
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 25 मई काे बीकानेर आएंगे


बीकानेर, 22 मई (हि.स.)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 25 मई को रात्रि 10:45 बजे BSF सेक्टर मुख्यालय, बीकानेर पहुंचेंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम रहेगा। इससे पूर्व वे दिल्ली से विशेष विमान द्वारा रात्रि 10:20 पर बीकानेर पहुंचेंगे।

बीजेपी मीडिया से जुड़े कमल गहलाेत के अनुसार 26 मई, मंगलवार काे वे सुबह 10:20 बजे बीएसएफ सेक्टर मुख्यालय से हेलीकॉप्टर द्वारा सीमा चौकी सांचू के लिए प्रस्थान करेंगे। सुबह 11:10 बजे से 11:40 बजे तक पौधरोपण, सैनिक सम्मेलन एवं जवानों के साथ संवाद कार्यक्रम रहेगा। दोपहर 12:40 बजे महिला बैरकों के ई-उद्घाटन कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। 12:50 बजे से 2:00 बजे तक मध्याह्न भोजन। 2:00 बजे से 4:00 बजे तक बैठक के लिए समय आरक्षित रखा गया है। केंद्रीय मंत्री शाम 6:25 बजे बीकानेर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story