शिवराज सिंह चौहान ने स्वामी अवधेशानंद गिरी से की भेंट

WhatsApp Channel Join Now
शिवराज सिंह चौहान ने स्वामी अवधेशानंद गिरी से की भेंट


शिवराज सिंह चौहान ने स्वामी अवधेशानंद गिरी से की भेंट


हरिद्वार, 24 जनवरी (हि.स.)। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा की आचार्यपीठ श्री हरिहर आश्रम, कनखल पहुंचे और जूनापीठाधीश्वर आचार्यमहामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर शिवराज सिंह चौहान ने आश्रम परिसर में स्थापित आद्य जगद्गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा “पारिजात” वृक्ष का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

उल्लेखनीय है कि शिवराज सिंह चौहान का “प्रतिदिन वृक्षारोपण” का संकल्प है, जिसका वे नियमित रूप से निर्वहन करते हैं। इसके पश्चात् स्वामी अवधेशानंद गिरी तथा शिवराज सिंह चौहान के मध्य धर्म, संस्कृति, सामाजिक समरसता, कृषक-कल्याण तथा राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। शिवराज सिंह चौहान ने इस भेंट को आध्यात्मिक चेतना और लोक-कल्याणकारी संकल्पों की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया।

इस अवसर पर “द केरल स्टोरी की अभिनेत्री तथा अनेक चर्चित फ़िल्मों के माध्यम से राष्ट्र-जागरण के सृजनात्मक कार्यों से जुड़ीं अदा शर्मा भी उपस्थिति रहीं। स्वामी अवधेशानंद गिरि ने शिवराज सिंह चौहान एवं अदा शर्मा को स्वरचित धार्मिक पुस्तकें भेंट की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story