देहरादून एयरपोर्ट पहुंचने पर राहुल गांधी का हुआ स्वागत
देहरादून, 17 जुलाई (हि.स.)। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शुक्रवार दोपहर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।एयरपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने राहुल का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
एयरपोर्ट से राहुल गांधी सड़क मार्ग से देहरादून शहर के लिए रवाना हुए। कांग्रेस के अनुसार राहुल गांधी पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे और इसके बाद बन्नू स्कूल मैदान में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में छात्रों और युवाओं से संवाद करेंगे। प्रशासन ने उनके दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल

