उत्तराखंड: अमित शाह ने 1100 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया

WhatsApp Channel Join Now
उत्तराखंड: अमित शाह ने 1100 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया


उत्तराखंड: अमित शाह ने 1100 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया


हरिद्वार, 07 मार्च (हि.स.)। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को हरिद्वार स्थित बैरागी कैंप पहुंचे। यहां उन्होंने उत्तराखंड सरकार के 4 साल पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री 1,100 करोड़ रुपये से अधिक लागत की कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने पुष्कर सिंह धामी सरकार की सराहना करते हुए कहा कि आज राज्य की अलग पहचान है। उत्तराखंड विकास की राह में आगे बढ़ रहा है। आज भी कई करोड़ों रुपये की योजना का लोकार्पण हो रहा है। कार्यक्रम में अमित शाह ने 2000 नए पुलिस आरक्षियों को नियुक्ति पत्र दिए। इसके अलावा उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के तहत दूसरे देशों से आए हिंदुओं को भारत की नागरिकता प्रमाण पत्र भी प्रदान किए। शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को उत्तराखंड में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने मंच से युवाओं को मेरे जिगर के टुकड़े कहकर बुलाया।

इससे पहले कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है और केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है। हरिद्वार समेत पूरे प्रदेश में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कई अहम योजनाएं चलाई जा रही हैं।

कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री अजय टमटा, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, विजय बहुगुणा, डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद महेन्द्र भट्ट सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / वीरेन्द्र सिंह

Share this story