उत्तराखंड के पौड़ी में खाई में गिरा वाहन, कई घायल

WhatsApp Channel Join Now
उत्तराखंड के पौड़ी में खाई में गिरा वाहन, कई घायल


देहरादून, 28 नवंबर (हि.स.)। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रिखणीखाल क्षेत्र के कलवाड़ी में एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 से 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

प्रारंभिक सूचना के अनुसार वाहन में आठ से नौ लोग सवार थे। हादसे में पांच घायल महिलाओं को रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि चार से पांच लोगों के हताहत होने की आशंका जताई गई है। लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम प्रहरी से थाना रिखणीखाल को दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य शुरु किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने तथा घायलों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने गंभीर रूप से घायल लोगों को एयरलिफ्ट कर उच्च चिकित्सा केंद्रों में पहुंचाने के भी निर्देश दिए हैं।

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने भी हादसे में हताहत हुए लोगों के प्रति दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784740 Articles

Share this story