कावड़ मेला हरिद्वार : बुधवार को 37 लाख से ज्यादा शिव भक्त गंगाजल लेकर गंतव्य के लिए रवाना

WhatsApp Channel Join Now
कावड़ मेला हरिद्वार : बुधवार को 37 लाख से ज्यादा शिव भक्त गंगाजल लेकर गंतव्य के लिए रवाना


हरिद्वार, 05 अगस्त (हि.स.)।श्रावण मास के कांवड़ मेले में सातवें दिन शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मेले के सातवें दिन बुधवार को 37 लाख 30 हजार से अधिक कांवड़िये उत्तराखंड के हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। मेला कंट्रोल रूम में स्थापित पुलिस कंट्रोल रूम से बुधवार शाम प्राप्त आंकड़ों के अनुसार अब तक गंगाजल लेकर प्रस्थान करने वाले शिवभक्तों की कुल संख्या एक करोड़ 80 लाख 55 हजार को पार गई है।

बुधवार को हर की पैड़ी सहित हरिद्वार के विभिन्न घाटों पर दिनभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने गंगाजल भरकर अपनी कांवड़ यात्रा शुरू की। श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए कांवड़ मेले को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस, प्रशासन तथा अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मुस्तैदी से तैनात हैं।

जिला प्रशासन ने सभी शिवभक्तों से निर्धारित यात्रा मार्गों का पालन करने, पुलिस एवं प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करने तथा स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित कांवड़ यात्रा के संचालन में सहयोग करने की अपील की है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story