जसपाल राणा की मां श्यामा देवी का निधन, पैतृक क्षेत्र में शोक की लहर

WhatsApp Channel Join Now
जसपाल राणा की मां श्यामा देवी का निधन, पैतृक क्षेत्र में शोक की लहर


जसपाल राणा की मां श्यामा देवी का निधन, पैतृक क्षेत्र में शोक की लहर


देहरादून, 28 जून (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज और भारतीय शूटिंग के गोल्डन बॉय स्वर्गीय जसपाल राणा की माता श्यामा देवी का रविवार को दिल्ली के एक अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 72 वर्ष की थीं। उनके निधन की सूचना मिलते ही टिहरी जिले के नैनबाग क्षेत्र और पैतृक गांव चिलामू सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित अन्य गण्य मान्य लोगों ने उनकी निधन पर शोक व्यक्त किया है।

परिजनों के अनुसार श्यामा देवी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं और दिल्ली के एक अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। बताया जाता है कि 12 जून को पुत्र जसपाल राणा के निधन के बाद वह गहरे सदमे में थीं, जिससे उनकी सेहत लगातार बिगड़ती चली गई।

श्यामा देवी के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि पद्मश्री स्वर्गीय जसपाल राणा की पूज्य माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। श्यामा देवी के निधन पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों तथा खेल प्रेमियों ने भी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

उल्लेखनीय है कि जसपाल राणा का 12 जून को निधन हो गया था। वह भारतीय पिस्टल निशानेबाजों के हाई-परफॉर्मेंस कोच के रूप में कार्यरत थे। म्यूनिख में आईएसएसएफ विश्व कप से भारत लौटने के दौरान उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद दिल्ली के एक अस्पताल में उनकी स्टेंट सर्जरी की गई।

----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Share this story