शिया व सुन्नी धर्मगुरु और विश्व की महाशक्तियां युद्ध रुकवाने के लिए आगे आएं: बाबा रामदेव

WhatsApp Channel Join Now
शिया व सुन्नी धर्मगुरु और विश्व की महाशक्तियां युद्ध रुकवाने के लिए आगे आएं: बाबा रामदेव


योग साधकों और पतंजलि यूनिवर्सिटी के छात्रों के साथ बाबा रामदेव ने खूब होली खेलीराजनीतिक मतभेदों का नहीं बल्कि सरकार के प्रयासों के समर्थन का समय: स्वामी रामदेव

हरिद्वार, 04 मार्च (हि.स.)। पतंजलि योगपीठ के योग भवन में सुबह के योगाभ्यास के बाद स्वामी रामदेव ने योग साधकों और पतंजलि यूनिवर्सिटी के छात्रों के साथ खूब होली खेली। स्वामी रामदेव ने सभी के साथ फूलों और रंगों से होली खेलकर शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए स्वामी रामदेव ने ईरान-इजरायल युद्ध पर चिंता जताते हुए कहा कि पूरा पश्चिम एशिया युद्ध की आग में जल रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका डॉलर का वर्चस्व कायम करना चाहता है और जो देश अमेरिका की बात नहीं मानता अमेरिका उसे निशाना बनाता है। स्वामी रामदेव ने आह्वान किया कि सभी शिया और सुन्नी गुरुओं और विश्व की महाशक्तियों को आगे आकर इन युद्धों को रुकवा कर शांति स्थापित करने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि अगर दुनिया को सुरक्षित रखना है तो परमाणु हथियारों को खत्म करने की दिशा में ठोस कदम उठाने होंगे। उनका कहना था कि युद्ध से किसी का भला नहीं होता, जबकि योग और शांति ही मानवता को बचा सकते हैं।

देश में मतभेद नहीं, एकता जरूरी:

बाबा रामदेव ने भारत की विदेश नीति पर भरोसा जताते हुए कहा कि यह समय राजनीतिक मतभेदों का नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता का है। उन्होंने अपील की कि देश के मामलों में बेवजह आलोचना से बचा जाए और सरकार के प्रयासों का समर्थन किया जाए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story