मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने मंत्रिमंडल संग की गंगा पूजा व आरती

WhatsApp Channel Join Now
मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने मंत्रिमंडल संग की गंगा पूजा व आरती


मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने मंत्रिमंडल संग की गंगा पूजा व आरती


मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने मंत्रिमंडल संग की गंगा पूजा व आरती


हरिद्वार, 12 अक्टूबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सरकार प्रमुख के रूप में 25 वर्ष की सार्वजनिक सेवा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार स्थित हरकी पैड़ी पर मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ मां गंगा की पूजा-अर्चना की और आरती की। मुख्यमंत्री ने मां गंगा से प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन के साथ ही देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए मां गंगा से आशीर्वाद लिया है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसके बाद गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूरे किए हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में मां गंगा के तट से राष्ट्र की उन्नति की प्रार्थना की।

कैबिनेट बैठक से पूर्व आयोजित इस पूजन में मुख्यमंत्री के साथ सभी कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे।

इसके बाद धर्मनगरी हरिद्वार में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित हुई। यह बैठक शासन को प्रदेश के विभिन्न जनपदों तक पहुंचाने की धामी सरकार की पहल का हिस्सा है।

सरकार द्वारा जनपदों में कैबिनेट बैठकें आयोजित करने का उद्देश्य स्थानीय विकास और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देना है। इससे पहले 4 अक्टूबर को चंपावत जिले के बनबसा में कैबिनेट बैठक हुई थी, जिसमें राज्यहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए थे।

हरिद्वार में कैबिनेट बैठक के आयोजन से सरकार का उद्देश्य्य क्षेत्रीय आवश्यकताओं को शासन की प्राथमिकताओं से जोड़ने और विकास कार्यों में तेजी लाना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759256 Articles

Share this story