मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से की मुलाकात

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से की मुलाकात


नई दिल्ली, 20 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया पर साझा की गई पोस्ट में मुलाकात की जानकारी देते हुए कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से भेंट कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की और उनका बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बीच हुई इस मुलाकात को उत्तराखंड में पार्टी संगठन और सरकार से जुड़े विषयों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, दोनों नेताओं के बीच किन विशिष्ट मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

मुख्यमंत्री की राष्ट्रीय अध्यक्ष से यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब उत्तराखंड में वर्ष 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो रही हैं। भाजपा प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर सक्रिय है। ऐसे में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ मुख्यमंत्री की मुलाकात को संगठन और सरकार के बीच समन्वय के दृष्टिकोण से भी देखा जा रहा है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780673 Articles

Share this story