चारधाम यात्रा में 59.08 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

WhatsApp Channel Join Now
चारधाम यात्रा में 59.08 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन


हरिद्वार, 15 अक्टूबर (हि.स.)। चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी आमद जारी है। वर्तमान यात्राकाल में अब तक 59,08,972 श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं। जबकि 72 लाख 45 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने यात्रा में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा सुचारू और सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है। श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर लगातार उत्साह बना हुआ है।

हरिद्वार भ्रमण के दौरान सतपाल महाराज ने बताया कि अब तक यमुनोत्री धाम में 8,26,965, गंगोत्री धाम में 9,29,664, केदारनाथ धाम में 17,29,170 और बदरीनाथ धाम में 20,32,477 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। चारों धामों में अब तक कुल 59 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की आमद दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान यात्रा सीजन के लिए अब तक 72,45,218 श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षित आवागमन और सुचारू यात्रा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का प्रयास है कि तीर्थयात्रियों को यात्रा के दौरान बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और यात्रा सुविधाएं व्यवस्थित बनी रहें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761457 Articles

Share this story