देहरादून के कालसी क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश की बस खाई में गिरी, लगभग 30 यात्री सवार, राहत एवं बचाव कार्य जारी

WhatsApp Channel Join Now
देहरादून के कालसी क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश की बस खाई में गिरी, लगभग 30 यात्री सवार, राहत एवं बचाव कार्य जारी

देहरादून के कालसी क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश की बस खाई में गिरी, लगभग 30 यात्री सवार, राहत एवं बचाव कार्य जारी

देहरादून, 03 फरवरी (हि.स.)। उत्तराखंड के देहरादून जिले के कुआनु-मीनाक रोड, कालसी क्षेत्र में मंगलवार को एक बस दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई। बस में लगभग 30 से अधिक यात्री सवार बताए जा रहे हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीमें पोस्ट डाकपत्थर, चकराता, मोरी और त्यूणी से घटनास्थल के लिए रवाना की गईं। बस हिमाचल रोडवेज की है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Share this story