कांग्रेस को व्यापारियों का ध्यान रखना चाहिए था, 10 नवंबर के बाद करती रैली: आलोक कुमार

WhatsApp Channel Join Now
कांग्रेस को व्यापारियों का ध्यान रखना चाहिए था, 10 नवंबर के बाद करती रैली: आलोक कुमार


हरिद्वार, 30 अक्टूबर (हि.स.)। विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने दिल्ली में एक नवंबर को कांग्रेस की रैली को बयान दिया। उन्होंने कहा कि रैली करना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन त्योहारों के दौरान व्यापारियों को होने वाले नुकसान का भी ध्यान रखना चाहिए था। कांग्रेस को व्यापारियों से सहानुभूति रखते हुए रैली 10 नवंबर के बाद करनी चाहिए थी।

आलोक कुमार शुक्रवार को यहां पतंजलि विश्वविद्यालय में आयोजित 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज के खिलाफ जो षड्यंत्र हुए हैं, उनमें एक बड़ा षड्यंत्र सनातनी धर्मग्रंथों में प्रक्षिप्त यानी मिलावट या बाद में चीजें जोड़ना रहा है। भारतीय अध्यात्म की मूल भावना सभी मनुष्यों को समान मानने की है। यदि किसी ग्रंथ में ऐसा कुछ है जो मानवीय गरिमा या समानता का उल्लंघन करता है, तो आज का हिंदू समाज उसे स्वीकार नहीं करता। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान के अनुसार प्रत्येक मनुष्य को समानता और गरिमा का अधिकार है और हिंदू धर्म अपनी आध्यात्मिक दृष्टि से इसे मानता है।

विपक्ष द्वारा ईवीएम पर उठाए जा रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि अभी जिन 28 जगहों (एमएलसी चुनाव) पर बैलेट पेपर से चुनाव हुए, वहां भी कांग्रेस क्यों नहीं जीत पाई, यह बड़ा सवाल है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769537 Articles

Share this story