अल्मोड़ा में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, मां-बेटी समेत तीन की मौत

WhatsApp Channel Join Now
अल्मोड़ा में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, मां-बेटी समेत तीन की मौत


अल्मोड़ा में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, मां-बेटी समेत तीन की मौत


-धौलछीना के हरड़ा में रात के समय हुआ हादसा, मृतकों में दो महिलाएं शामिल

अल्मोड़ा, 12 नवंबर (हि.स.)। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के धौलछीना थाना क्षेत्र के हरड़ा में बुधवार देर रात एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन सवार तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर तीनों के शव बरामद किए।

एसडीआरएफ के अनुसार, 12 नवंबर को अल्मोड़ा के आपदा नियंत्रण कक्ष से हरड़ा में वाहन दुर्घटना की सूचना मिली थी। वाहन में तीन लोगों के सवार होने की जानकारी मिलने पर सरियापानी पोस्ट से उप निरीक्षक पंकज डंगवाल के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से बचाव अभियान चलाया और दुर्घटनाग्रस्त वाहन से तीनों के शव बाहर निकाले। इसके बाद शवों को अग्रिम कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

मृतकों की पहचान हयात सिंह (36), निवासी ग्राम न्योली, बसंती देवी (40) और बीना देवी (19), निवासी ग्राम हरड़ा के रूप में हुई है। बसंती देवी और बीना देवी मां-बेटी थीं। दोनों हिम्मत सिंह की पत्नी और पुत्री थीं।

.....

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775682 Articles

Share this story