आदि कैलाश यात्रा पर आए मध्य प्रदेश के 27 वर्षीय यात्री की मौत

WhatsApp Channel Join Now

पिथौरागढ, 30 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्र में आदि कैलाश यात्रा पर आए मध्य प्रदेश के 27 वर्षीय यात्री की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। मृतक की पहचान तिलक शर्मा (27), पुत्र मनोज शर्मा, निवासी जागरण कॉलोनी, इंद्र, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तिलक शर्मा गुरुवार को अपने दोस्तों के साथ आदि कैलाश यात्रा पर आए थे।

शुक्रवार को यात्रा के दौरान आदि कैलाश क्षेत्र में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में परेशानी और पेट दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद उन्हें गुंजी स्थित अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार और आवश्यक चिकित्सकीय प्रयास किए गए, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

इसके बाद उनका शव वाहन से धारचूला लाया गया।

उप जिला चिकित्सालय धारचूला में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल शव अस्पताल में रखा गया है।

एसडीएम आशीष जोशी ने बताया कि थाना गुंजी से यात्री की तबीयत बिगड़ने और मृत्यु होने की सूचना मिली थी। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष दरियाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777759 Articles

Share this story