अमित शाह ने गांधीनगर में भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ की कई अहम विषयों पर चर्चा

WhatsApp Channel Join Now
अमित शाह ने गांधीनगर में भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ की कई अहम विषयों पर चर्चा


गांधीनगर, 28 मई (हि.स.)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय गुजरात दौरे पर पहुंचे हैं। गुरुवार को गांधीनगर स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय ‘कमलम’ में अमित शाह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक की। साथ ही शाम को उन्होंने अहमदाबाद में कई

प्रोजेक्ट का लोकार्पण भी किया।

सूत्रों के अनुसार इस बैठक में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव, भाजपा उम्मीदवारों के चयन, राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों और संगठनात्मक रणनीति को लेकर बैठक में विस्तार से चर्चा की गई। स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा को मिली बड़ी जीत के बाद आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक योजनाओं पर भी मंथन हुआ।

इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा, संगठन महामंत्री रत्नाकर, महामंत्री अनिरुद्ध दवे, प्रशांत कोराट, अजय ब्रह्मभट्ट और हितेंद्र चौहान सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र पटेल की भी बैठक में विशेष उपस्थिति रहे।

जबकि बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने सोनीपुर में कलोल और गांधीनगर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में करीब 340 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 84 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया था।

अपने गुजरात दौरे के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अहमदाबाद के एसजी हाइवे स्थित सोला उमियाधाम परिसर में अत्याधुनिक कुमार एवं कन्या छात्रावास का लोकार्पण भी किया। ऊंझा कड़वा पाटीदार समाज द्वारा निर्मित इस मेगा प्रोजेक्ट के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सहित पाटीदार समाज के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

करीब 4.33 लाख वर्गफुट में बने इस आधुनिक छात्रावास में 1600 विद्यार्थियों के रहने की सुविधा होगी। यहां विद्यार्थियों को फाइव स्टार जैसी स्मार्ट सुविधाओं के साथ यूपीएससी-जीपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विश्वस्तरीय वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। अंत में अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र को देश का सबसे मॉडल और विकसित संसदीय क्षेत्र बनाने के लिए गुजरात प्रशासन और स्थानीय जनता का आभार व्यक्त किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / यजुवेंद्र दुबे

Share this story