उड़ीसा में सक्रिय रहे 13 लाख के इनामी दाे नक्सली कैडरों का छत्तीसगढ़ में आत्मसमर्पण

WhatsApp Channel Join Now
उड़ीसा में सक्रिय रहे 13 लाख के इनामी दाे नक्सली कैडरों का छत्तीसगढ़ में आत्मसमर्पण


बीजापुर, 25 नवंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति एवं सुरक्षाबलों द्वारा पुनर्वास एवं कौशल विकास कार्यक्रमों से प्रभावित होकर उड़ीसा में सक्रिय 13 लाख के इनामी दाे नक्सली कैडरों ने बुधवार काे बीजापुर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।

आत्मसमर्पित नक्सलियों में नागमणी कुड़मे ऊर्फ शीला पति जगदीश इरपा (उम्र 32 वर्ष) जाति मुरिया निवासी चिपुरभटटी थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर, संगठन, ओड़िशा राज्य अन्तर्गत बटालियन नम्बर 08 के सीवायपीसी, पदनाम- सीवायपीस, घोषित इनाम- 08 लाख एवं गंगा सोढ़ी ऊर्फ सोनू पिता मंगल सोढ़ी (उम्र 26 वर्ष) जाति मुरिया निवासी डोडीतुमनार गादेपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, छग संगठन, उड़ीसा राज्य अन्तर्गत कालाहांडी एरिया कमेटी सदस्य पद/रैंक- एसीएम, घोषित इनाम- 05 लाख शामिल है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पित नागमणी कुड़मे ऊर्फ शीला संगठन में भर्ती- वर्ष 2006–7 में गांधी ताती उर्फ हरबू के माध्यम से पीएलतीए सदस्य के रूप में नक्सली संगठन में भर्ती हुई । वर्ष 2009 में एसीएम, वर्ष 2016 में डीव्हीसीएम तथा वर्ष 2021 में ओडिशा राज्य के कंपनी नं. 8, केकेबी(एन) क्षेत्र में सीवायपीसी पद पर कार्यरत रही।

वहीं, आत्मसमर्पित गंगा सोढ़ी ऊर्फ सोनूवर्ष 2008 में ग्राम डोडीतुमनार बाल संघम सदस्य के रूप में संगठन में शामिल हुआ। वर्ष 2010 में भूमकाल मिलिशिया सदस्य रहा तथा जनवरी 2012 में गंगालूर एरिया कमेटी अंतर्गत पीएलजीए सदस्य के रूप में कार्य किया । दिसंबर 2012 में नेशनल पार्क एरिया कमेटी अंतर्गत प्लाटून नंबर 02 में भेजा गया। वर्ष 2019 में पीपीसीएम पद पर जवाबदारी दी गई । दिसंबर 2020 से मार्च 2026 तक ओड़िशा राज्य अंतर्गत कालाहांडी एरिया कमेटी सदस्य (एसीएम) के पद पर कार्यरत रहा।

उक्त दाेनाें आत्मसमर्पित नक्सली संगठन में रहते हुए छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रही तथा कई नक्सली वरदाताें एवं मुठभेड़ों में शामिल रही।

बीजापुर एसपी उमेश कुमार गुप्ता ने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले सभी कैडरों को छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के अंतर्गत नियमानुसार आर्थिक सहायता, कौशल विकास प्रशिक्षण, आवास, शिक्षा, स्वरोजगार एवं रोजगार से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि वे सम्मानपूर्वक समाज की मुख्यधारा से जुड़कर नया जीवन प्रारंभ कर सकें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783159 Articles

Share this story