भाजपा की दो दिवसीय संगठनात्मक कार्यशाला शुरू, उद्घाटन सत्र में पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा की दो दिवसीय संगठनात्मक कार्यशाला शुरू, उद्घाटन सत्र में पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी


भाजपा की दो दिवसीय संगठनात्मक कार्यशाला शुरू, उद्घाटन सत्र में पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी


भाजपा की दो दिवसीय संगठनात्मक कार्यशाला शुरू, उद्घाटन सत्र में पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी


नई दिल्ली, 27 नवंबर (हि.स.)।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दो दिवसीय संगठनात्मक कार्यशाला शुक्रवार शाम पूजा परिसर में शुरू हो गई है। पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों की रणनीति तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे। उन्होंने कार्यशाला की शुरुआत दीप जलाकर की।

भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी और विभिन्न राज्यों के प्रभारी शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में एकत्र हुए, जहां से वे अपने सामान के साथ तीन बसों में बैठकर दिल्ली के पूसा परिसर स्थित कार्यशाला स्थल के लिए रवाना हुए। इनमें महामंत्री स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, तरुण चुग, सुनील बंसल शामिल रहे।

इस दो दिवसीय कार्यशाला में संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने, पार्टी के कामकाज को प्रभावी बनाने और संगठन के विभिन्न स्तरों को मजबूत करने पर चर्चा की जा रही है।

कार्यशाला के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष कर रहे हैं। इस सत्र में कार्यशाला का एजेंडा और उद्देश्य तय किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी प्रतिभागियों को संबोधित कर सकते हैं। इसके बाद रात करीब नौ बजे अनौपचारिक संवाद का सत्र आयोजित किया जाएगा, जो देर रात तक चलने की संभावना है।

सूत्रों के मुताबिक कार्यशाला के दूसरे दिन शनिवार को सुबह से तीन सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें पार्टी पदाधिकारियों को संगठन के कामकाज, रणनीतियों और विभिन्न विषयों पर पार्टी की गतिविधियों को मजबूत करने के तरीकों की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही छोटे समूहों में चर्चा होगी, जिसमें संगठन की प्राथमिकताओं और भविष्य की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यशाला का समापन सत्र शनिवार शाम को होगा।

उल्लेखनीय है कि भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम के कार्यभार संभालने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के बीच यह दूसरी बैठक है। इससे पहले 22 अगस्त को प्रधानमंत्री ने भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी। उस समय प्रधानमंत्री ने संगठनात्मक बैठकों को नए विचारों और दृष्टिकोणों के आदान-प्रदान का माध्यम बताते हुए जनता के साथ पार्टी का जुड़ाव और मजबूत करने पर जोर दिया था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784450 Articles

Share this story