त्रिपुरा में 200 कारतूस के साथ बांग्लादेशी हथियार तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
त्रिपुरा में 200 कारतूस के साथ बांग्लादेशी हथियार तस्कर गिरफ्तार


अगरतला, 29 अक्टूबर (हि.स.)। त्रिपुरा पुलिस ने गुरुवार को गोमती जिले के उदयपुर स्थित महारानी थाना क्षेत्र में एक संदिग्ध हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 200 कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बिमल चकमा के रूप में हुई है, जो बुभांता चकमा का पुत्र है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपित बांग्लादेश के खगराछड़ी जिले के पंचहरी क्षेत्र के डुडुकछड़ा स्थित शांतिटिला का निवासी है। उस पर बांग्लादेश स्थित जनसंहति समिति (जेएसएस) के संतु गुट से जुड़े होने का संदेह है। आरोप है कि वह बिमल चकमा, प्रत्युत्तर चकमा और समाजप्रिय चकमा के लिए काम करता है। इन दोनों के ज्योतिष्मान चकमा उर्फ बुलबुल से जुड़े होने की बात कही जा रही है। बुलबुल को जुम्मा लिबरेशन आर्मी का उप क्षेत्रीय कमांडर बताया जाता है। वह जेएसएस नेता संतु लारमा का पौत्र भी है।

पुलिस ने कारतूसों की बरामदगी के परिस्थितियों और आरोपित के कथित संगठनों से संबंधों की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, बरामद कारतूस कहां से लाए गए थे और उन्हें कहां पहुंचाया जाना था, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। कथित तस्करी नेटवर्क के संबंध में भी पुलिस ने विस्तृत जानकारी नहीं दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769018 Articles

Share this story