तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय आज दिल्ली में कर सकते हैं प्रधानमंत्री से मुलाकात

WhatsApp Channel Join Now

चेन्नई, 27 मई (हि.स.)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभालने के बाद पहली बार दिल्ली जा रहे मुख्यमंत्री विजय की आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात होने की संभावना है। विजय ने 10 मई को शपथ ली थी। बताया गया है कि वो सुबह 10 बजे चेन्नई हवाई अड्डे से विशेष विमान से दिल्ली रवाना होंगे। विजय के दिल्ली दौरे की तैयारियों की निगरानी गृह सचिव सहित वरिष्ठ अधिकारी कर रहे हैं।

तमिलनाडु के मुख्य सचिव और गृह सचिव दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। मंत्री आदव अर्जुना के भी कल रात दिल्ली पहुंचने की जानकारी मिली है। विजय की शाम करीब 4:30 बजे प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात हो सकती है। प्रधानमंत्री के साथ उनकी यह पहली बैठक होगी। वो विभिन्न परियोजनाओं के लिए वित्तीय आवंटन, विकास योजनाओं के लिए आवश्यक मंजूरी, , मेकेदातु बांध मुद्दा तथा ‘पीएम-श्री’ योजना आदि पर चर्चा कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री विजय के इसके बाद राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से भी मिलने की योजना है। अगले दिन गुरुवार को उनका कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिलने कार्यक्रम है। वो वामपंथी नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं। गुरुवार को ही उन्हें चेन्नई लौटना है।

मुख्यमंत्री विजय आज दिल्ली स्थित तमिलनाडु भवन भी पहली बार जाएंगे। इसके बाद वो जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय जा सकते हैं। बताया गया है कि वो वहां तिरुवल्लुवर की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dr. Vara Prasada Rao PV

Share this story