महिला आईएएस अधिकारी को अश्लील संदेश भेजने के आरोप में टीवीके विधायक अरुल विग्नेश गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
महिला आईएएस अधिकारी को अश्लील संदेश भेजने के आरोप में टीवीके विधायक अरुल विग्नेश गिरफ्तार


-कल्लाकुरिची की महिला कलेक्टर ने दर्ज कराई थी शिकायत, पांच कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज

चेन्नई, 27 नवंबर (हि.स.)। महिला आईएएस अधिकारी के उत्पीड़न से जुड़े मामले में शुक्रवार को कल्लाकुरिची विधानसभा क्षेत्र के तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) विधायक अरुल विग्नेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर जिले की महिला कलेक्टर को अश्लील संदेश भेजने का आरोप है।

महिला कलेक्टर को विधायक की ओर से अश्लील संदेश भेजे जाने का मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री विजय के नेतृत्व वाली सरकार के लिए मुश्किलें बढ़ गई थीं। मामला अदालत तक पहुंच गया था। पीड़ित महिला अधिकारी ने भी इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी और अपना बयान दर्ज कराया था।

इस घटना के बाद राज्य में काफी हलचल मच गई थी। साथ ही, विधायक की गिरफ्तारी की संभावना को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं। शुक्रवार शाम टीवीके विधायक अरुल विग्नेश के आवास के सामने बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता जुट गए। पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया। इसी बीच पुलिस ने विधायक को गिरफ्तार कर लिया।

उल्लेखनीय है कि उनके खिलाफ महिलाओं के उत्पीड़न की रोकथाम से संबंधित कानून सहित कुल पांच कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।--------

हिन्दुस्थान समाचार / Dr. Vara Prasada Rao PV

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784351 Articles

Share this story