सेशेल्स के राष्ट्रपति सात दिन के दाैरे पर पहुंचे भारत, चेन्नई में हुआ स्वागत

WhatsApp Channel Join Now
सेशेल्स के राष्ट्रपति सात दिन के दाैरे पर पहुंचे भारत, चेन्नई में हुआ स्वागत


चेन्नई, 05 फ़रवरी (हि.स.)। सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी पहली बार भारत की यात्रा पर आए हैं।चेन्नई के

हवाई अड्डे पर तमिलनाडु सरकार के आदि-द्रविड़ कल्याण मंत्री मथिवेंदन और चेन्नई की मेयर प्रिया सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने अक्टूबर 2025 में पद की शपथ ली थी। वे पहली बार भारत की यात्रा पर आए हैं। हर्मिनी सात दिन तक भारत प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे दिल्ली में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ अंतरराष्ट्रीय मुद्दों, द्विपक्षीय संबंधों और विभिन्न समझौतों पर बातचीत करेंगे।

सेशेल्स के राष्ट्रपति हर्मिनी के स्वागत में विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा कर लिखा, “भारत–सेशेल्स के दीर्घकालिक और बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों के 50 वर्षों को हम याद कर रहे हैं। भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा के तहत चेन्नई पहुंचे सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी का हम हार्दिक स्वागत करते हैं।”

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dr. Vara Prasada Rao PV

Share this story