तमिलनाडुः डीएमके विधायक व पूर्व मंत्री राधाकृष्णन गिरफ्तार, मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी मामला

WhatsApp Channel Join Now
तमिलनाडुः डीएमके विधायक व पूर्व मंत्री राधाकृष्णन गिरफ्तार, मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी मामला


तूतीकोरिन, 03 जुलाई (हि.स.)। मुख्यमंत्री विजय के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में तिरुचेंदूर विधानसभा क्षेत्र से द्रमुक विधायक और राज्य के पूर्व मंत्री अनीता राधाकृष्णन को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके समर्थकों ने राधाकृष्णन की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया।इससे पहले अनीता राधाकृष्णन ने मद्रास हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया।

द्रमुक विधायक अनीता राधाकृष्णन पिछली द्रमुक सरकार में मत्स्य पालन एवं मछुआरा कल्याण विभाग के मंत्री थे। वे तमिलगा वेत्री कड़गम (तवेक) सरकार और मुख्यमंत्री विजय के खिलाफ कड़ी टिप्पणियों के कारण इन दिनों चर्चाओं में रहे हैं।

मुख्यमंत्री विजय के बारे में विवादित बयान

तूतीकोरिन जिले के आथूर में पिछले महीने 20 जून को आयोजित द्रमुक की आमसभा में अनीता राधाकृष्णन ने मुख्यमंत्री विजय के बारे में कथित रूप से मानहानिकारक तथा विवादास्पद टिप्पणियां कीं। उन्होंने विधानसभा में मुख्यमंत्री के बैठने के स्थान को लेकर भी आलोचना की।

इसके बाद तमिलगा वेत्री कड़गम पदाधिकारियों ने आथूर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। ---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dr. Vara Prasada Rao PV

Share this story