तमिलनाडु में सरकार गठन के लिए सीपीएम ने तमिलगा वेत्री कड़गम को समर्थन दिया

WhatsApp Channel Join Now
तमिलनाडु में सरकार गठन के लिए सीपीएम ने तमिलगा वेत्री कड़गम को समर्थन दिया


चेननई, 08 मई (हि.स.)। तमिलनाडु में सरकार गठन के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कड़गम को समर्थन देने की घोषणा की है।

माकपा के तमिलनाडु विधानसभा दल के नेता आर. चेल्लासामी ने तमिलनाडु के राज्यपाल को लिखे पत्र में कहा है कि पार्टी के राज्य सचिव पी. शण्मुगम के निर्देश पर यह समर्थन दिया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि 23 अप्रैल को हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के परिणामों को ध्यान में रखते हुए तथा राज्य में स्थिर और लोकतांत्रिक सरकार के हित में यह समर्थन प्रदान किया जा रहा है।

जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कड़गम फिलहाल सरकार बनाने के लिए आवश्यक समर्थन जुटाने की कोशिश में लगी हुई है। ऐसे समय में माकपा की यह घोषणा तमिलनाडु की राजनीति में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dr. Vara Prasada Rao PV

Share this story