तमिलनाडु चुनाव 2026: कांग्रेस ने आवंटित कुल 28 सीटों में से पहली सूची में की 16 सीटों की घोषणा

WhatsApp Channel Join Now
तमिलनाडु चुनाव 2026: कांग्रेस ने आवंटित कुल 28 सीटों में से पहली सूची में की 16 सीटों की घोषणा


चेन्नई, 27 मार्च (हि.स.)। तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) गठबंधन के तहत कांग्रेस को कुल 28 सीटें आवंटित की गई हैं। इनमें से पहली सूची के रूप में कांग्रेस ने 16 सीटों की घोषणा कर दी गई है, जबकि शेष 12 सीटों पर अभी बातचीत जारी है।

चेन्नई में मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेताओं ने बताया कि द्रमुक के साथ सीटों को लेकर वार्ता सौहार्दपूर्ण रही है और सकारात्मक प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि 28 में से 23 सीटों की पहचान कर ली गई है, जबकि बाकी 5 सीटों पर जल्द निर्णय लिया जाएगा। तेनकासी और विरुधाचलम को छोड़कर 16 सीटें कांग्रेस ने पुनः हासिल की हैं। ईरोड ईस्ट सीट पहले भी कांग्रेस के पास थी, जिसे इस बार फिर से बरकरार रखा गया है।

कन्याकुमारी जिले में कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इनमें से एक सीट को लेकर गठबंधन में मांग उठी है, लेकिन यह कांग्रेस की पारंपरिक सीट होने के कारण इसे छोड़ना आसान नहीं है। श्रीवैगुंडम सीट पर उम्मीदवार को लेकर कुछ मतभेद सामने आए हैं, जिसे मुख्यमंत्री से चर्चा कर सुलझाने की बात कही गई है। उम्मीदवारों की घोषणा एक-दो दिनों में किए जाने की संभावना है।

कांग्रेस की पहली सूची में घोषित 16 सीटें:

पोन्नेरी (आरक्षित)वेलाचेरीशोलिंगरश्रीपेरंबुदूर (आरक्षित)ईरोड पूर्वऊटी (उदगई)मयिलादुथुरैअरंथांगीकरैकुडीशिवकाशीतिरुवाडानईश्रीवैगुंडमनांगुनेरीकुलाचलकिलीयूरविलवन्गोडे

यह सूची कांग्रेस नेतृत्व की ओर से जारी पहली आधिकारिक सूची मानी जा रही है। शेष सीटों और उम्मीदवारों को लेकर जल्द ही अगली सूची जारी होने की संभावना है।-------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dr. Vara Prasada Rao PV

Share this story