रांची के सात साल के इशांग ने श्रीलंका से धनुषकाेडी तक तैरकर बनाया अनाेखा विश्व रिकाॅर्ड

WhatsApp Channel Join Now
रांची के सात साल के इशांग ने श्रीलंका से धनुषकाेडी तक तैरकर बनाया अनाेखा विश्व रिकाॅर्ड


रामनाथपुरम, 01 मई (हि.स.)। झारखंड के 7 साल के एक बच्चे ने समुद्र की लहरों पर तैरकर दुनिया के सबसे कम उम्र और सबसे तेज तैराक होने का दोहरा रिकॉर्ड बनाया है। बच्चे ने श्रीलंका के तलाईमन्नार से तैरना शुरू कर भारत के धनुषकोडी तक की दूरी केवल 9 घंटे 50 मिनट में पूरी की है।

विश्व रिकॉर्ड बनाने के साथ ही असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चे का नाम इशांग है। यह झारखंड राज्य के रांची निवासी है। सात वर्षीय

इशांग ने 30 अप्रैल की सुबह लगभग 4 बजे श्रीलंका के तलाईमन्नार से तैरना शुरू किया और दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर रामनाथपुरम जिले के धनुषकोडी पहुंच गया। समुद्र की तेज धाराओं और ऊंची लहरों का सामना करते हुए इशांग ने 29 किलोमीटर की दूरी केवल 9 घंटे 50 मिनट में पूरी की। इशांग ने यह तैराकी यात्रा टीएसयूएसए (ट्रैवल साउथ यूएसए) संस्था के आधिकारिक पर्यवेक्षक डॉ. एम. विजयकुमार की उपस्थिति में पूरी हुई। अपने लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर इशांग ने दुनिया के सबसे कम उम्र और सबसे तेज तैराक होने का दोहरा रिकॉर्ड बनाया है। उसकी इस उपलब्धि को यूनिवर्सल रिकॉर्ड्स फोरम (यूआरएफ) संस्था ने मान्यता देते हुए प्रमाणपत्र साैंपा किया है।

इतनी कम उम्र में विश्व रिकॉर्ड बनाकर इशांग कई लोगों के लिए प्रेरणा बन गए हैं। इस छोटे बच्चे के आत्मविश्वास और उपलब्धि की हर कोई जमकर सराहना कर रहा है। रांची के एक स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले इशांग बचपन से ही तैराकी प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। अपनी उपलब्धि पर इशांग का कहना है कि थेनी स्थित ओपन वॉटर स्विमिंग अकादमी में मिली ट्रेनिंग ही उनकी इस उपलब्धि का मुख्य कारण है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dr. Vara Prasada Rao PV

Share this story