बीड़ी पत्ता तस्करी में श्रीलंकाई नौसेना ने 7 भारतीयों को पकड़ा, दो नावें जब्त

WhatsApp Channel Join Now
बीड़ी पत्ता तस्करी में श्रीलंकाई नौसेना ने 7 भारतीयों को पकड़ा, दो नावें जब्त


तूतीकोरिन(तमिलनाडु), 24 अक्टूबर (हि.स.)। तूतीकोरिन के तिरैसपुरम की दो फाइबर नावों को बीड़ी के पत्तों की बोरियों के साथ श्रीलंका के पुत्तलम समुद्री क्षेत्र में श्रीलंकाई नौसेना ने जब्त कर लिया है। इस घटना में नावों पर सवार 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

श्रीलंकाई नौसेना द्वारा जब्त की गई नावों में बीड़ी के पत्तों की बोरियों की तस्करी करने के आरोप में तूतीकोरिन के कुरुसपुरम निवासी आनंद (45), तिरैसपुरम निवासी निशांत (40), रामनाथपुरम जिले के कन्निराजपुरम मंगलम क्षेत्र के निवासी सुगिर्थन (44) और तिरुनेलवेली जिले के कूथनकुझी निवासी दिनेश (36) समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इसी तरह, मेल्बर नामक व्यक्ति की बीड़ी के पत्तों की बोरियों के साथ पकड़ी गई रोहित की नाव पर सवार अन्य 3 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। इनमें तूतीकोरिन जिले के कायलपट्टिनम के सिंगितुराई निवासी मिक्केल (30), तूतीकोरिन के भूपाल रायपुरम निवासी ज्ञानी (27) और संजय (23) शामिल हैं।

गिरफ्तार किए गए उपरोक्त सभी 7 लोगों से श्रीलंकाई नौसेना और संबंधित विभागों के अधिकारी गहन पूछताछ कर रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dr. Vara Prasada Rao PV

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766317 Articles

Share this story