साध्वी निरंजन ज्योति को मिली धमकी

WhatsApp Channel Join Now
साध्वी निरंजन ज्योति को मिली धमकी


नई दिल्ली, 15 अप्रैल (हि.स.)। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान में पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति को बम से उड़ाने की धमकी मिली। उनके आधिकारिक ईमेल पर मिली धमकी में कार्यालय एवं आवास को निशाना बनाने की बात कही गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक आज पूर्वाह्न सवा 11 बजे के समय साध्वी निरंजन ज्योति अपने कार्यालय में थीं। इसी दौरान उनके आधिकारिक ईमेल पर धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

उल्लेखनीय है कि साध्वी ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष के रूप में हाल ही में कार्यभार संभाला है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा

Share this story