त्रिपुरा के विधायक जितेंद्र चौधरी और अभिनेता प्रकाश राज का सीजेपी को समर्थन

WhatsApp Channel Join Now
त्रिपुरा के विधायक जितेंद्र चौधरी और अभिनेता प्रकाश राज का सीजेपी को समर्थन


नई दिल्ली, 11 जुलाई (हि.स.)। केरल के पूर्व वित्त मंत्री थॉमस इसाक, त्रिपुरा के विधायक जितेंद्र चौधरी और अभिनेता प्रकाश राज शनिवार को जंतर-मंतर पहुंचे और सोशल मीडिया अभियान कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के पिछले 20 दिनों से जारी विरोध-प्रदर्शन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

इसी बीच सीजेपी ने आगामी 20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद तक शांतिपूर्ण मार्च करने का एलान किया है।

उल्लेखनीय है कि छात्र मुद्दों और प्रशासनिक विफलताओं को लेकर सीजेपी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ी है। विपक्ष के कई नेताओं का इस आंदोलन को समर्थन मिल रहा है।

वहीं, पिछले 14 दिनों से अनशन पर बैठे पर्यावरणविद सोनम वांगचुक और यहां एकत्रित छात्र समूह का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती और जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग इस्तीफा नहीं देते, तब तक उनका यह शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Share this story