प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अबकी बार 400 पार का रास्ता देख रहा देशः स्मृति ईरानी

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अबकी बार 400 पार का रास्ता देख रहा देशः स्मृति ईरानी
WhatsApp Channel Join Now
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अबकी बार 400 पार का रास्ता देख रहा देशः स्मृति ईरानी


प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अबकी बार 400 पार का रास्ता देख रहा देशः स्मृति ईरानी


प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अबकी बार 400 पार का रास्ता देख रहा देशः स्मृति ईरानी


प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अबकी बार 400 पार का रास्ता देख रहा देशः स्मृति ईरानी


-जमाना वंदे भारत का है, कांग्रेस खजुराहो में साइकिल पर चल रही हैः स्मृति ईरानी

पन्ना, 03 अप्रैल (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश अबकी बार 400 पार का रास्ता देख रहा है। खजुराहो लोकसभा क्षेत्र में तो कांग्रेस पार्टी ने मैदान छोड़ दिया है, समाजवादी पार्टी को उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं। उत्तर प्रदेश से प्रत्याशी लेकर समाजवादी पार्टी आई, फिर दो दिन बाद ही प्रत्याशी बदल दिया। मैं उस क्षेत्र से सांसद हूं, जहां पर पांच दशक तक एक खानदान का ही राज रहा है। उस क्षेत्र में कभी माथे पर तिलक लगाना, होंठों पर राम का नाम होना राजनीतिक अभिशाप माना जाता था। उस क्षेत्र में कांग्रेस का हाथ तो था ही, संग-संग साइकिल भी चलती थी, लेकिन भाजपा के कार्यकर्ताओं ने हाथ को साफ किया और साइकिल को पंचर कर दिया। यह जमाना है वंदे भारत का, लेकिन वह आज भी साइकिल पर चलते हैं।

यह बात केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को पन्ना में रोड शो एवं जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आप ने पिछला चुनाव जिताकर जिस कमल के पुष्प को दिल्ली भेजा था, आज वह स्वर्ण कमल का फूल बनकर आपकी सेवा में सदैव तत्पर है। जनसभा को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ महेन्द्र सिंह, कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल, वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी एवं पूर्व मंत्री व विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया।

जनता का विश्वास भाजपा की ताकतः स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह कर्मठ कार्यकर्ताओं के संकल्प और संगठन कौशल का ही परिणाम है कि विरोधी पार्टी ने हथियार डालकर, टिकट बदलकर भाजपा की जीत का संकेत दे दिया है। मैं पार्टी प्रत्याशी और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा को उनकी जीत की अग्रिम बधाई दे रही हूं और यह कोई दुस्साहस या अहंकार नहीं है। जनता ने हमारी सेवा को देखा, जाना, परखा और फिर से हम पर विश्वास किया। यह मध्यप्रदेश के पार्टी संगठन और कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी ताकत है। आज मैं इसी ताकत को नमन करने आई हूं। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार का सबसे पहला संकेत यह है कि उन्होंने हमारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के सामने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया। दूसरा संकेत यह है कि विधानसभा चुनाव में जो दल एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाते थे, वो सीटों का तालमेल कर रहे हैं।

विपक्ष को इंजेक्शन लगाना है, मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाना है

उन्होंने कहा कि भाजपा के कभी सिर्फ दो सांसद हुआ करते थे, आज उसका कार्यकर्ता अबकी बार 400 पार का नारा लगाने की क्षमता रखता है। सिर ऊंचा करके विनम्रता के भाव के साथ वोट मांगता है। मैं जनता से यह कहना चाहती हूं कि सपा को वोट देना मतलब उन ताकतों को वोट देना है, जो देश के टुकड़े करना चाहती हैं। इसका मतलब उन्हें वोट देना है, जो देश की तिजौरी को लूट चुके हैं और आज भी जिनकी नजर तिजौरी पर है। हमें जनता को बताना है कि कोविड संकट के समय जब हर तरफ मौत मंडरा रही थी और सारे विरोधी दलों के लोग भाग गए थे, तब भाजपा का कार्यकर्ता घर-घर, गांव-गांव जाकर सैनिटाइजर और मास्क बांट रहा था। हर गली में भूखे को खाना खिला रहा था। उस संकट के दौर में इतना विश्वास सिर्फ मोदी के मन में ही था कि हम वैक्सीन बनाएंगे, हर हिंदुस्तानी तक पहुंचाएंगे और विदेशों में भी हिंदुस्तानी वेक्सीन का जौहर दिखाएंगे। उस समय कांग्रेस और सपा के लोग वैक्सीन का मजाक उड़ा रहे थे, जनता को वैक्सीन लगवाने से रोक रहे थे।

अगर लुटेरों के हाथ में बागडोर होती, तो क्या हर गरीब को मुफ्त राशन मिलता?

स्मृति ईरानी ने कहा कि जब आप जनता से आशीर्वाद मांगने जाएं, तो उनसे यह पूछें कि अगर मोदी देश के प्रधानसेवक नहीं होते और देश की बागडोर कांग्रेस के हाथ में होती, तो क्या गरीबों तक मुफ्त राशन पहुंच पाता? अगर मोदी नहीं होते, तो क्या हर गरीब का बैंक का खाता खुलता? अगर नरेन्द्र मोदी नहीं होते, तो क्या भव्य राम मंदिर का निर्माण हो पाता? देश की सुरक्षा, महिलाओं का उत्थान, युवा शक्ति को उज्जवल भविष्य और भारत को विकसित भारत बनाने के लिए भाजपा को वोट दें। कांग्रेस की राजनीति की इतनी दुर्गति हो गई है कि वो चुनाव जीतने के लिए आतंकवादी संगठनों से समर्थन मांग रही है। ये वो लोग जो कहते थे कि अनुच्छेद 370 हटेगा, तो देश टूट जाएगा। ये वो लोग हैं, जो हमारी सेना के शौर्य के प्रमाण मांगते हैं। ये वो लोग हैं जो सत्ता के लिए देशवासियों को यह धमकी देते हैं कि अगर मोदी फिर से प्रधानमंत्री बन गए, तो देश में आग लग जाएगी। मैं राहुल गांधी से यह कहना चाहती हूं कि कान खोलकर सुन लो, इस देश को पहले गोरों ने ललकारा था, देश ने उन्हें धूल चटा दी। जिस दुश्मन ने देश को ललकारा, उसे इस देश ने धूल चटा दी। अगर तुमने इस देश को ललकारा, तो देश तुम्हें छोड़ेगा नहीं।

प्रदेश अध्यक्ष ने दाखिल किया नामांकन

जनसभा के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पार्टी उम्मीदवार विष्णुदत्त शर्मा रोड शो के रूप में जनता का अभिवादन करते हुए नजरबाग ग्राउंड से कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह एवं संजय पाठक उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/मुकेश/आकाश

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story