चिलचिलाती गर्मी में भी ठंडा रहता है ये फर्श, चमकदार और मार्बल से सस्ता

WhatsApp Channel Join Now

गर्मियां शुरू होते ही लोग ऐसे तरीके खोजने लगते हैं जो घर को ठंडा बनाए रखने में मदद करें और बिजली की भी बचत हो. पहले के समय में पंखा, एसी, कूलर जैसी चीजें नहीं होती थीं. घरों को ही इस तरह से बनाया जाता था कि ये गर्म मौसम में भी ठंडे रहें. धीरे-धीरे घरों की बनावट, इंटीरियर में चेंज होते चले गए. कच्ची फ्लोरिंग की जगह पक्के फर्श ने ली और फिर इसे मार्बल से बदल दिया गया. अब ज्यादातर घरो में या तो टाइल्स का फ्लोर होता है या फिर मार्बल लगाया जाता है. ये भले ही देखने में खूबसूरत लगे, लेकिन गर्मियों में ये तपने लगता है. हम इस आर्टिकल में एक ऐसे फर्श के बारे में जानेंगे जो गर्मियों में भी ठंडा रहता है.

जब तपती गर्मी पड़ती है तो लोग फर्श की धुलाई करके इसे ठंडा करते हैं. सोचिए अगर ऐसी फ्लोरिंग हो जो गर्म मौसम में भी ठंडी रहे तो ये बेहद आरामदायक रहेगा. इस फ्लोरिंग में फिनिश भी काफी अच्छी होती है, जिससे ये फर्श चमकदार भी दिखाई देता है. तो चलिए जान लेते हैं इसके बारे में डिटेल के साथ.

कावी फ्लोरिंग में सामग्री से ज़्यादा निष्पादन क्यों मायने रखता है?

केरल की ट्रेडिशनल फ्लोरिंग
गर्मियों में भी ठंडे रहने वाले जिस फर्श की बात हम कर रहे हैं वो ट्रेडिशनली केरल के घरों में होता है. इस देसी तरीके से बनने वाले फर्श को कावी फ्लोरिंग कहा जाता है. माना जाता है कि फर्श बनाने की ये तकनीक करीब 300 साल पुरानी है. ये पर्यावरण के अनुकूल भी रहता है. इसे केरल के संगमरमर के नाम से भी जानते हैं. ये कला धीरे-धीरे खोती जा रही है, क्योंकि लोग नए डिजाइन के मार्बल को लगवाना ज्यादा प्रेफर करते हैं.

काफी टिकाऊ है ये फ्लोरिंग
कावी फ्लोरिंग काफी टिकाऊ भी होता है यानी एक बार बनाने के बाद आपको कई साल तक इसे रिपेयर करवाने की जरूरत नहीं होती है. हालांकि इसमें एक चीज सबसे जरूरी है कि इसे बनाया कैसे गया है. कारीगर अगर कुशल है और उसने इसे अच्छी से बनाया है तो ये फर्श दशकों तक खराब नहीं होता है और इसकी खूबसूरती भी बनी रहती है.

ये एक शिल्प कला है
कावी फ्लोरिंग का फिनिशिंग कितनी अच्छी आएगी या फिर ये कितने समय तक टिकेगी ये इस बात पर निर्भर करता है कि इसे बनाने के दौरान सूखने के टाइम, नमी का बैलेंस, लेयरिंग, जैसी चीजों का कितना ध्यान रखा गया है यानी इसमें कुशलता ज्यादा मायने रखती है. इस वजह से कावी फ्लोरिंग एक शिल्प है ना की प्रोडक्ट. कावी फ्लोरिंग की खासियत है कि इसकी कमियां छुपती नहीं हैं, बल्कि दिखाई देने लगती हैं.

Kavi Flower Tiles (Closed Down) in Athangudi, Sivaganga - Best in Sivaganga  - Justdial

क्या है कावी फ्लोरिंग?
कावी फ्लोरिंग आपको दक्षिण भारतीय घरों, खासतौर पर केरल में देखने को मिलेगी. ये एक चूने पर बेस्ड फ्लोरिंग होती है, जिसमें प्राकृतिक रंगों जैसे लाल मिट्टी का मिश्रण होता है. इसमें गुड़, नारियल तेल जैसी चीजों का यूज भी किया जाता है. इसे हाथों से फैलाया जाता है और फिर इसको पॉलिश करने में भी किसी तरह की मशीन का यूज नहीं होता है. फर्श में चमक लाने के लिए कारीगर नेचुरल स्टोन का यूज करते हैं, जिन्हें पॉलिशिंग स्टोन के नाम से भी जाना जाता है. इसके बावजूद इसकी चमक इटालियन मार्बल से कम नहीं होती है.

Share this story