नोएडा एयरपोर्ट से बांके बिहारी दर्शन और ताजमहल देखने वाले देसी-विदेशी यात्रियों को होगी सहूलियत

WhatsApp Channel Join Now
नोएडा एयरपोर्ट से बांके बिहारी दर्शन और ताजमहल देखने वाले देसी-विदेशी यात्रियों को होगी सहूलियत


नोएडा, 15 जून (हि.स.)। नोएडा एयपोर्ट से फ्लाइट सर्विस शुरू होने से देश और विदेश के विभिन्न जगहों से मथुरा वृंदावन आने वाले लोगों को बांके बिहारी के दर्शन करने में खासी सहूलियत होगी। ऐसे यात्री बांके बिहारी दर्शन के साथ ही ताजमहल के भी दीदार कर सकेंगे।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट आगरा लगभग 139 किलोमीटर और मथुरा की दूरी करीब 90 किलोमीटर है। खास बात यह है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की युमना एक्सप्रेसवे से सीधी कनेक्टिविटी है। एयरपोर्ट पर आने वाले भगवान श्रीकृष्ण के भक्त लगभग 90 मिनट में मथुरा पहुंच सकेंगे जबकि दिल्ली एयरपोर्ट से निकलने के बाद मिलने वाले ट्रैफिक जाम और दूरी के वजह से करीब तीन घंटा से ज्यादा समय लगता और आगरा के ताज महल पहुंचने में 4 घंटे से ज्यादा का समय लग जाता है। नोएडा एयरपोर्ट पर उतरने वाले यात्री मथुरा और आगरा आने जाने के सफर में आसानी होगी और लगभग दो घंटे की बचत होगी। हालांकि फिलाहल नोएडा एयरपोर्ट पर इंटरनेशल यात्री उड़ानों के लिए अभी मंजूरी नहीं मिली है, इसलिए सभी घरेलू उड़ानें ही होंगी।

एयरपोर्ट की सीईओ नीतू समरा ने बताया कि इस साल के अंत तक इंटरनेशनल उड़ानें भी शुरू किए जाने की उम्मीद है। जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट की लोकेशन बहुत अच्छी जगह पर है। ग्रेटर नोएडा से एयरपोर्ट पहुंचने में लगभग 25 मिनट और नोएडा से लगभग 45 मिनट का समय लगता है। इसके अलावा एनसीआर के अन्य इलाकों जैसे गुरुग्राम, फरीदाबाद, आगरा, मेरठ, बुलंदशहर, अलीगढ और दूसरे शहरों से भी एयरपोर्ट की अच्छी कनेक्टिविटी है। उन्होंने बताया कि अबतक नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोगों को हवाई सफर के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर निर्भर रहना पड़ता था। मगर अब उनके पास नोएडा में एयरपोर्ट का विकल्प मौजूद हैं। वे अपनी सहुलियत के हिसाब से नोएडा या फिर दिल्ली एयरपोर्ट चुन सकते हैं। इस एयरपोर्ट से सबसे ज्यादा सहूलियत वेस्टर्न यूपी, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड के यात्रियों को पहुंचेगा। जेवर में नवनिर्मित इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसी साल 28 मार्च को किया था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

Share this story