गैंगस्टरों पर नियंत्रण करने में पंजाब सरकार की बड़ी विफलता उजागर : तरुण चुघ

WhatsApp Channel Join Now
गैंगस्टरों पर नियंत्रण करने में पंजाब सरकार की बड़ी विफलता उजागर : तरुण चुघ


नई दिल्ली, 10 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने शुक्रवार को कहा कि पंजाब में गैंगस्टर संस्कृति को खत्म करने में भगवंत मान सरकार पूरी तरह विफल रही है। गैंगस्टरों को पकड़ने में मदद के लिए सार्वजनिक इनाम की घोषणा राज्य की कानून-व्यवस्था के कामकाज को उजागर करती है।

चुघ ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गैंगस्टरों को आम आदमी पार्टी सरकार का संरक्षण प्राप्त है। सरकार हमेशा राज्य को गैंगस्टरों से मुक्त करने में अनिच्छुक रही है।

यह पंजाब में कानून-व्यवस्था के पूर्ण पतन का चौंकाने वाला उदाहरण है।

चुघ ने कहा कि जिस सरकार को गैंगस्टरों को पकड़ने के लिए नागरिकों को नकद इनाम की घोषणा करनी पड़े, वह अपनी मूल जिम्मेदारी में स्पष्ट रूप से असफल रही है।

कानून-व्यवस्था एजेंसियों की कार्यक्षमता पर सवाल उठाते हुए चुघ ने कहा कि जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बजाय पूरा सिस्टम राजनीतिक आकाओं की सेवा में व्यस्त दिखाई देता है।

भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पंजाब गैंगस्टरों और माफियाओं के लिए फलने-फूलने वाला राज्य बन गया है।

चुघ ने कहा कि पंजाब इस असुरक्षा और असहाय शासन से बेहतर का हकदार है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

Share this story