(रिपीट) तेलंगाना के वरिष्ठ नेता टी. जीवन रेड्डी बीआरएस में हाेंगे शामिल

WhatsApp Channel Join Now
(रिपीट) तेलंगाना के वरिष्ठ नेता टी. जीवन रेड्डी बीआरएस में हाेंगे शामिल


नाेट : आंध्र प्रदेश के साथ तेलंगाना डेस्क पर रिपीट जारी किया गया।

कांग्रेस नेतृत्व से नाराज जीवन ने केटीआर से मिलने का बाद किया एलानकांग्रेस में पुराने नेताओं को उपेक्षित-अपमानित किया जा रहा: जीवन रेड्डी

हैदराबाद, 09 अप्रैल (हि.स.)। तेलंगाना के पूर्व कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री टी. जीवन रेड्डी अब भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) में शामिल होंगे। गुरुवार दोपहर बाद जगतियाल में बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव (केटीआर) से मिलने के तुरंत बाद कांग्रेस नेता जीवन रेड्डी ने अपने अगले राजनीतिक जीवन का ऐलान कर दिया।

टी. जीवन रेड्डी ने कांग्रेस के साथ अपने 42 साल के रिश्ते को तोड़ते हुए गत 25 अप्रैल को इस्तीफा दे दिया था। उनकी नाराजगी पार्टी नेतृत्व से थी। रेड्डी का कहना था कि कांग्रेस पार्टी में पुराने नेताओं को उपेक्षित-अपमानित किया जा रहा है और दल बदलुओं को प्रश्रय मिल रहा है। जीवन रड्डी ने आज बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटीआर से मुलाकात के बाद बीआरएस ओं शामिल हाेने की घाेषणा कर दी है। माना जा रहा है कि जीवन रेड्डी 13 अप्रैल को बड़ी आम सभा में समर्थकों के साथ बीआरएस में शामिल हो सकते हैं।

गुरुवार को बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव से मुलाकात से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में यह बयान दिया। तेलंगाना के वरिष्ठ राजनीतिक नेता और जगतियाल से 6 बार के विधायक रहे टी जीवन रेड्डी ने कहा है कि आगामी चुनावों में मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी की हार तय है। जीवन रेड्डी ने पूर्ववर्ती केसीआर सरकार की सराहना करते हुए कहा कि बीते 10 वर्षों का बीआरएस शासन, वर्तमान कांग्रेस सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल से बेहतर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार हर क्षेत्र में विफल रही है। उन्होंने यह भी भविष्यवाणी की कि आगामी चुनावों में बीआरएस जीत दर्ज कर सत्ता में वापसी करेगी। अब तक अपने राजनीतिक कदम को लेकर चुप्पी साधे रहे जीवन रेड्डी ने स्पष्ट किया कि उन्होंने बीआरएस में शामिल होने का निर्णय ले लिया है। बीआरएस नेता केटीआर से मुलाकात के बाद जीवन रेड्डी के समर्थकों ने जय तेलंगाना और जय केसीआर के साथ ही कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार

Share this story