क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात
नई दिल्ली, 06 नवंबर (हि.स.)। क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने अपने परिवार के साथ शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उनकी पत्नी देविशा शेट्टी और बेटी रिधिमा भी मौजूद थीं। मुलाकात के दौरान सूर्यकुमार यादव की बेटी रिधिमा ने प्रधानमंत्री के सामने भक्ति गीत भी गाया।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, दीपावली के माहौल में राम और सरयू का आगमन हुआ है। इससे दीवाली का वातावरण और भी अधिक पवित्र और दिव्य हो गया है।
उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम से बाहर चल रहे पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव को मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने घरेलू क्रिकेट में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। वे आगामी घरेलू व्हाइट बॉल टूर्नामेंटों में मुंबई टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। सूर्यकुमार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी के लिए मुंबई टीम का कप्तान बनाया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

