किश्तवाड़ के जंगल में लापता दो एसपीओ मृत मिले

WhatsApp Channel Join Now

किश्तवाड़, 12 नवंबर (हि.स.)। किश्तवाड़ जिले के दच्छन इलाके से लापता जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) गुरुवार को मृत पाए गए।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन दोनों को मरवाह के धरना में रोटेशन ड्यूटी पर तैनात किया गया था लेकिन वे वहां नहीं पहुंचे और बाद में लापता हो गए। उन्होंने बताया कि दोनों का पता लगाने के लिए पुलिस और सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान दोनों एसपीओ के शव किश्तवाड़ इलाके से बरामद किए गए।

मृतकों की पहचान रशपाल कुमार (45) और बॉबी चंद (57) के रूप में हुई है। दोनों कियार दच्छन के रहने वाले थे। घटना की जांच शुरू कर दी गई है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775620 Articles

Share this story