प्रधानमंत्री ने सतनाम सिंह और सलमान खान को दी शुभकामनाएं

WhatsApp Channel Join Now
प्रधानमंत्री ने सतनाम सिंह और सलमान खान को दी शुभकामनाएं


नई दिल्ली, 24 सितंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को पुरुष युगल स्कल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर सतनाम सिंह और सलमान खान को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, पुरुषों की डबल स्कल्स स्पर्धा में सतनाम सिंह और सलमान खान के शानदार प्रदर्शन ने भारत को एक योग्य कांस्य पदक दिलाया। उनकी संयमशीलता और समन्वय सराहनीय थे। आशा है कि यह उपलब्धि उन्हें आने वाले वर्षों में और भी अधिक ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित करेगी।

उल्लेखनीय है कि भारतीय रोइंग जोड़ी सतनाम सिंह और सलमान खान ने एशियाई खेल 2026 में पुरुष डबल स्कल्स स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत की पदक संख्या में इजाफा किया। वहीं, पुरुष सिंगल स्कल्स में बलराज पंवार पदक जीतने से चूक गए और चौथे स्थान पर रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Share this story