किश्तवाड़ में लापता एसपीओ बशीर अहमद घर के पास मृत मिले, सर्विस राइफल बरामद

WhatsApp Channel Join Now
किश्तवाड़ में लापता एसपीओ बशीर अहमद घर के पास मृत मिले, सर्विस राइफल बरामद


किश्तवाड़, 16 अक्टूबर (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में लापता स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) बशीर अहमद आज सुबह अपने घर के पास मृत मिले। इस दौरान उनकी सर्विस राइफल एसएलआर बरामद कर ली गई है। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की।

उन्होंने बताया कि 55 वर्षीय बशीर अहमद अपनी सर्विस राइफल और एक मैगजीन के साथ वीरवार रात लापता हो गए थे। वनीपोरा त्रिगाम के मूसाधर के पुत्र बशीर 2025 से पेदिल पोस्ट पर तैनात थे।

पुलिस और सुरक्षा बलों ने उनके लापता होने की सूचना के बाद बड़े पैमाने पर तलाश अभियान शुरू किया। अधिकारियों के अनुसार वह सुबह करीब 7 बजे अपनी ड्यूटी पोस्ट से घर जाने के लिए निकले थे। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोगों की चिंता बढ़ गई। बशीर अहमद की पत्नी ने बताया कि जब वह तय समय पर घर नहीं लौटे तो वह घबराकर पुलिस पोस्ट पहुंचीं और इसकी सूचना दी। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761738 Articles

Share this story