बाजाली में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now


बाजाली में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि


-बागुरुम्बा और झूमुर नृत्य की प्रस्तुतियों ने मोहा मन, विभिन्न विभागों ने लगाए सरकारी योजनाओं से जुड़े स्टॉल

बजाली (असम), 15 नवंबर (हि.स.)। असम के बाजाली जिले के बांधा सिधानी एमई स्कूल में रविवार को जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। जनजातीय नेता और स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सोनोवाल ने भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों, संघर्ष और बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा राष्ट्र के लिए निस्वार्थ बलिदान की प्रतिमूर्ति थे और उनके विचार तथा आदर्श देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।

असम सरकार की मंत्री एवं बाजाली जिले की प्रभारी मंत्री नीलिमा देवी ने भी बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने जनजातीय समाज के अधिकारों और देश के लिए बिरसा मुंडा के योगदान तथा बलिदानों को याद किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया। वहीं, युवा कलाकारों ने पारंपरिक बागुरुम्बा और झूमुर नृत्य प्रस्तुत कर समारोह में सांस्कृतिक रंग भर दिए।

सभा को संबोधित करते हुए बाजाली की जिला आयुक्त मधुमिता भगवती ने जनजातीय गौरव दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने जनजातीय समुदायों की समृद्ध विरासत, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान और पारंपरिक संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया।इस अवसर पर स्वास्थ्य, समाज कल्याण, कृषि, हथकरघा एवं वस्त्र तथा महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए। इनके माध्यम से लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं, सेवाओं तथा उनके लाभों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में बरपेटा के सांसद फणी भूषण चौधरी, बाजाली के विधायक धर्मेश्वर रॉय सहित कई गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।---------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777326 Articles

Share this story