16 लाख नेपाली रुपये के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
16 लाख नेपाली रुपये के साथ एक तस्कर गिरफ्तार


अररिया 01 अक्टूबर(हिस.)। बिहार में अररिया जिले के भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 56वीं वाहिनी की डी कम्पनी बेला और बसमतिया थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से गुरुवार को कार्रवाई करते हुए 16 लाख नेपाली रुपये और एक मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

एसएसबी और बसमतिया पुलिस ने मिली सूचना के आधार पर बेला यादव टोला भारत-नेपाल स्तम्भ संख्या 197/5 के पास कार्रवाई की। एसएसबी के निरीक्षक रंजीत मोहंता एवं अन्य जवानों के साथ बसमतिया थाना के एसआई सुनील कुमार एवं पुलिस बलों की संयुक्त गश्ती टीम ने भारत से नेपाल की ओर जा रहे एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर संख्या बीआर 59 ई/2629 सवार को रोका गया।

पूछताछ में उसने नेपाल के सुनसरी का रेन वाला 18 वर्षीय परवेज आलम पिता जमालुद्दीन अंसारी बताया।एसएसबी और पुलिस के द्वारा तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद झोले से कुल सोलह लाख नेपाली रुपये बरामद किए गए। जिसमें एक हजार के एक हजार नोट,500 के 1120 नोट,सौ के कुल चार सौ नोट बरामद किए गए।

नेपाली करेंसी के मामले में युवक किसी तरह का साक्ष्य उपलब्ध नहीं करा पाया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में स्वीकार किया कि वह बेला मार्केट से यह राशि प्राप्त कर बसमतिया के इमाम अंसारी को सौंपने जा रहा था, जो इसे अवैध रूप से नेपाल पहुंचाने वाला था।

मोटरसाइकिल एवं गिरफ्तार व्यक्ति को आवश्यक कानूनी व कागजी प्रक्रिया पूर्ण कर फारबिसगंज कस्टम कार्यालय के सुपुर्द कर दिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story