हरियाणा-आंध्र प्रदेश की एसआईआर तिथियों में बदलाव

WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली, 14 जुलाई (हि.स.)। चुनाव आयोग ने हरियाणा और आंध्र प्रदेश से जुड़ी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़ी कुछ तिथियों में बदलाव किया है। हालांकि दोनों राज्यों में मसौदा और अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित किए जाने की तिथियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

चुनाव आयोग ने इस संबंध में दोनों राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने उनकी ओर से प्राप्त अनुरोध की जानकारी देते हुए नई तिथियां घोषित की है। इसके अनुसार अब बूथ स्तर के अधिकारियों की घर-घर जाने की तिथियां 15 जून से बढ़कर 24 जुलाई कर दी गई है। मतदाता केंद्रों की पुनर्व्यवस्था 24 जुलाई तक पूरी की जाएगी और 31 जुलाई तक मसौदा मतदाता सूची प्रकाशित होगी।

इसके अलावा 31 जुलाई से 30 अगस्त के बीच में दावे और आपत्तियां दाखिल की जा सकती हैं। 31 जुलाई से 28 सितंबर तक दावों का निस्तारण किया जाएगा और अंतिम मतदाता सूची 3 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा

Share this story