राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को तीन दिन के दौरे पर सिक्किम आएंगी

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को तीन दिन के दौरे पर सिक्किम आएंगी


गंगटोक, 25 मई (हि.स.)। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को अपने तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सिक्किम पहुंच रही हैं। अपने दौरे के दौरान राष्ट्रपति सिक्किम केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह और सिक्किम पुलिस के प्रेसिडेंट कलर अलंकरण समारोह में भी शामिल होंगी।

राष्ट्रपति के दौरे के लिए राजधानी में बड़े पैमाने पर तैयारियां की गई हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वह राजधानी के पास लीबिंग में भारतीय सेना के हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से उतरेंगी और लोक भवन के लिए रवाना होंगी। 27 मई को वह सिक्किम केंद्रीय विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने साेमवार काे बताया कि राष्ट्रपति तथा सिक्किम केंद्रीय विश्वविद्यालय की विजिटर द्रौपदी मुर्मू विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगी। सिक्किम के राज्यपाल और विश्वविद्यालय के चीफ रेक्टर ओम प्रकाश माथुर और मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग विशेष अतिथि होंगे। दीक्षांत समारोह में 2023, 2024 और 2025 के 13,782 डिग्री दी जाएंगी।

इसी तरह, 28 मई को राष्ट्रपति मुर्मू सिक्किम पुलिस की प्रेसिडेंट कलर अलंकरण समारोह में शामिल होंगी। यह समारोह राजधानी के पाल्जोर स्टेडियम में होगी। गंगटोक जिला के पुलिस अधीक्षक महेंद्र सुब्बा ने बताया कि राष्ट्रपति 28 मई को यहां प्रेसिडेंट कलर अलंकरण समारोह में शामिल होंगे। सिक्किम देश का 15वां राज्य है जिसे प्रेसिडेंट कलर मिलेगा।

बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति मुर्मू भारत-चीन सीमा क्षेत्र नाथूला का भी दौरा करने का कार्यक्रम है।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Bishal Gurung

Share this story