केंद्रीय मंत्री शिवराज सात अक्टूबर को वडनगर दौरे पर, 'सेवा संकल्प यात्रा' के समापन में होंगे शामिल

WhatsApp Channel Join Now
केंद्रीय मंत्री शिवराज सात अक्टूबर को वडनगर दौरे पर, 'सेवा संकल्प यात्रा' के समापन में होंगे शामिल


नई दिल्ली, 06 अक्टूबर (हि.स.)। केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 7 अक्टूबर को गुजरात के वडनगर के प्रवास पर रहेंगे। केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान शाम 4 बजे वडनगर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के सफर को समर्पित ‘सेवा संकल्प यात्रा’ के भव्य समापन समापन समारोह में शामिल होंगे और कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मस्थली वडनगर में आयोजित यह समारोह सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और मजबूत करेगा।

वडनगर में सेवा संकल्प यात्रा का समापन ऐतिहासिक हाटकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के साथ होगा।

जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी, गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी और यात्रा के प्रभारी वीडी शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सेवा यात्री, भाजयुमो कार्यकर्ता और युवा शामिल होंगे।

वाराणसी से 17 सितंबर से शुरू हुई ‘सेवा संकल्प यात्रा’ के माध्यम से देशभर में स्वच्छता, वृक्षारोपण, जल संरक्षण, गौ सेवा और अनेक सामाजिक कार्यों के माध्यम से सेवा और समाज के प्रति जिम्मेदारी का संदेश लोगों तक पहुंचाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के जनसेवा के सफर से प्रेरणा लेकर आयोजित यह यात्रा युवाओं को राष्ट्र निर्माण, जनकल्याण और निस्वार्थ सेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

Share this story