केंद्रीय मंत्री शिवराज ने सपत्नीक अयोध्या में रामलला के दर्शन किए

WhatsApp Channel Join Now
केंद्रीय मंत्री शिवराज ने सपत्नीक अयोध्या में रामलला के दर्शन किए


केंद्रीय मंत्री शिवराज ने सपत्नीक अयोध्या में रामलला के दर्शन किए


अयोध्या, 25 फ़रवरी (हि.स.)। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन पूजन कियाI उनके साथ पत्नी भी साथ में रहींI राम मंदिर में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट महासचिव चंपत राय ने उनका स्वागत किया और राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण कार्यों से भी अवगत कराया।

शिवराज सिंह चौहान ने अयोध्या एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में कहा कि राम हमारे अस्तित्व और आराध्य प्राण है और हमारे रोम रोम में राम बसे हैं। हमारा परम सौभाग्य है कि आज रामलाल का दर्शन करने का अवसर मिला है। आज प्रभु श्री राम के दर्शन की इच्छा पूरी हुई।

हनुमानगढ़ में भी हनुमान जी के दर्शन कर सरयू मैया का भी हम दर्शन और पूजन करेंगे। -----------

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

Share this story