शिवराज साल में तीन बार चलाएंगे पर्यावरण संरक्षण का अभियान, कहा- पशु-पक्षियों के लिए भी जरूरी हैं पेड़

WhatsApp Channel Join Now
शिवराज साल में तीन बार चलाएंगे पर्यावरण संरक्षण का अभियान, कहा- पशु-पक्षियों के लिए भी जरूरी हैं पेड़


शिवराज साल में तीन बार चलाएंगे पर्यावरण संरक्षण का अभियान, कहा- पशु-पक्षियों के लिए भी जरूरी हैं पेड़


शिवराज साल में तीन बार चलाएंगे पर्यावरण संरक्षण का अभियान, कहा- पशु-पक्षियों के लिए भी जरूरी हैं पेड़


- गोवर्धन पूजा पर भोपाल के स्मार्ट पार्क में पौधारोपण कर की घोषणा

भोपाल, 10 नवम्बर (हि.स.)। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने के लिए साल में तीन विशेष अवसरों पर बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि ‘वृक्ष मित्र परिवार’ संगठन के माध्यम से ये आयोजन विश्व पर्यावरण दिवस, हरियाली अमावस्या और गोवर्धन पूजा पर किए जाएंगे।

गोवर्धन पूजा के अवसर पर राजधानी भोपाल के स्मार्ट पार्क में मंगलवार को पूजन-अर्चन और पौधारोपण के बाद कृषि मंत्री चौहान ने बताया कि ‘वृक्ष मित्र परिवार’ संगठन के माध्यम से विश्व पर्यावरण दिवस, हरियाली अमावस्या और गोवर्धन पूजा पर विशेष आयोजन किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के जरिए लोगों को पौधारोपण और प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित किया जाएगा।

शिवराज ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की बात करते समय केवल मनुष्यों को ध्यान में रखना पर्याप्त नहीं है। इसमें पशु-पक्षियों और छोटे जीव-जंतुओं का भी महत्व है। पेड़-पौधे पूरी जैव विविधता और पारिस्थितिकी तंत्र का आधार हैं। इनके बिना धरती पर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती।

मीडिया से बातचीत में शिवराज ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘वृक्ष मित्र परिवार’ नाम से एक संगठन बनाया गया है। इसका उद्देश्य लोगों के बीच पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पौधारोपण को व्यापक अभियान का रूप देना है। इस मुहिम से देशभर के लोग जुड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से साल में तीन प्रमुख अवसरों पर बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पहला आयोजन 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस, दूसरा हरियाली अमावस्या और तीसरा गोवर्धन पूजा के अवसर पर होगा। इन आयोजनों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

उन्होंने गोवर्धन पूजा को प्रकृति की आराधना का पर्व बताते हुए कहा कि इस दिन पौधा लगाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे केवल विशेष अभियानों के दौरान ही नहीं, बल्कि अपने जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों पर भी पौधारोपण करें। उन्होंने जन्मदिन, शादी की वर्षगांठ, बच्चों के जन्मदिन और पूर्वजों की पुण्यतिथि जैसे मौकों पर पौधा लगाने की परंपरा शुरू करने का आग्रह किया। उनके मुताबिक, ऐसे छोटे-छोटे प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक व्यवहार का हिस्सा बनाया जा सकता है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब हम आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की चिंता करते हैं, तो उसमें केवल इंसानों की बात नहीं होनी चाहिए। पशु-पक्षी और कीट-पतंगे भी प्रकृति के महत्वपूर्ण हिस्से हैं। पेड़-पौधे उन्हें आश्रय और भोजन उपलब्ध कराने के साथ पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि जैव विविधता और पारिस्थितिकी तंत्र को बचाने के लिए पेड़ों का संरक्षण जरूरी है। इसलिए पौधारोपण के साथ लगाए गए पौधों की देखभाल करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

उल्लेखनीय है कि शिवराज सिंह चौहान ने 19 फरवरी 2021 को नर्मदा जयंती के अवसर पर प्रतिदिन एक पौधा लगाने का संकल्प लिया था। इसकी शुरुआत उन्होंने अनूपपुर जिले के अमरकंटक में रुद्राक्ष और साल का पौधा लगाकर की थी। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, इस संकल्प के तहत वे अब तक देशभर में 4,500 से अधिक पौधे लगा चुके हैं। मध्यप्रदेश सहित 20 से अधिक राज्यों में उनके द्वारा पौधारोपण किया गया है। कई अवसरों पर वे एक से अधिक पौधे भी लगाते हैं और सामाजिक संस्थाओं, विशिष्ट अतिथियों तथा आम नागरिकों को भी इस मुहिम से जोड़ते हैं। उनके लगाए कई पौधे अब पेड़ों का रूप ले रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774949 Articles

Share this story